लालकुआँ:- बिन्दुखत्ता ग्रामीण वासियों ने तहसील पहुँचकर रजिस्टर कानूनगो के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को भेजा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ :- बिंदुखत्ता के सैकड़ो ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर तहसील परिसर में रजिस्टर कानूनगो के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने, पंचायती राज का लाभ देने एवं मालिकाना अधिकार देने के लिए सर्वेक्षण की कार्यवाही समय पर नहीं की तो जनता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी और किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....
अर्जुन नाथ गोस्वामी, अध्यक्ष, वन अधिकार समिती


उन्होंने कहा गया है कि वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत बिंदुखत्ता वासियों का दावा जिला स्तरीय वन अधिकार समिति द्वारा स्वीकृत कर शासन को राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने 14 माह पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय से राजस्व विभाग को भेजा गया आपत्ति की अवधि समाप्त हो जाने एवं किसी भी प्रकार की आपत्ति न होने के बावजूद सरकार अधिसूचना जारी करने के बजाय एक्ट के विपरीत पत्रावली को वन विभाग के कार्यालयों में अधिकारियों के बीच घुमाया जा रहा है,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....
श्याम सिंह रावत, संरक्षक, वन अधिकार समिती

जबकि क्षेत्रवासी लगातार अपने अधिकारों को लेकर संघर्षरत हैं।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शासन ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

संध्या डालाकोटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख


वही ज्ञा पन सौंपने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, अर्जुन नाथ गोस्वामी,भरत नेगी, प्रमोद कॉलोनी, श्याम सिंह रावत, बसंत पांडे, बलवंत सिंह बिष्ट, रमेश गोस्वामी, भुवन पांडे, पुष्कर सिंह दानू, चंदन बोरा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, लालचंद सिंह, गिरधर बम, मोहन कुडाई, पूरन सिंह परिहार, भावना पांडे, मुन्नी जोशी, किशन सिंह बागरी, माया देवी, कैप्टन हीरा सिंह बिष्ट, विमला कोरंगा , दौलत सिंह कोरंगा, हरीश नाथ गोस्वामी सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक एवं ग्रामीण मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें