लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: 13वें राउंड में मुकाबला हुआ और दिलचस्प, महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, लालकुआं के चुनाव में 13वें राउंड की मतगणना के बाद भी कई पदों पर मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने 439 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी (199 वोट) पर मजबूत बढ़त बनाए रखी है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 332 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि विशाल झा को 182 और मनोज मौर्या को 91 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

कोषाध्यक्ष पद पर सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां विनोद पांडे 349 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 261 वोट प्राप्त हुए हैं।

महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर जारी है। नंदन सिंह राणा 333 वोटों के साथ मामूली बढ़त पर हैं, जबकि अमजद खान को 305 वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच अंतर काफी कम होने से अंतिम परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 333 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं किशन भट्ट को 149 और भुवन सिंह बिष्ट को 139 वोट प्राप्त हुए हैं।

संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता 345 वोटों के साथ मजबूत स्थिति में हैं, जबकि करीम खान को 177 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

13वें राउंड की मतगणना के बाद चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है और व्यापारियों की नजरें अब अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं। खासकर महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के मुकाबले ने चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें