Ad

लालकुआँ/हल्दूचौड़:- यहाँ घर के पास घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने किया हमला, महिला गंभीर घायल…..

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। हल्दूचौड़ क्षेत्र की जयपुर बीसा ग्राम सभा के तेजपुर नेगी गांव में बुधवार सुबह जंगली जानवर के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजपुर नेगी निवासी प्रकाश ड्राइवर की पत्नी सविता देवी बुधवार सुबह घर के समीप ट्यूबवेल के पास गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह खुद को जानवर के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन हमले में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और काफी मांस भी क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में वन विभाग और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी समय से इलाके में जंगली जानवरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और खेतों में काम करना तथा घरों के आसपास निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने राज्य सरकार और वन विभाग से सविता देवी के उपचार का पूरा खर्च उठाने, शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाकर मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की जाए और क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सहायता के इच्छुक लोग संपर्क कर सकते हैं:
प्रकाश ड्राइवर (पति): 70551 40724

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें