लालकुआँ:- माँ अवंतिका मंदिर में विकास कार्यों का शिलान्यास, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी रहे मौजूद, इन जनप्रतिनिधियों ने भी की शिरकत….

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र स्थित माँ अवंतिका मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक एवं विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट तथा लालकुआँ विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

कार्यक्रम के दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने माँ अवंतिका के श्रीचरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ अवंतिका का यह पावन धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और जनसहयोग से इसका निरंतर विकास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में शुरू किए गए विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ऐसे प्रयास क्षेत्र के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती, बॉबी सम्मल, नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र लौटनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें