नैनीताल:- बकरीद को लेकर नैनीताल प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में, DM ललित मोहन रयाल और SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाला मोर्चा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी तड़के सुबह से ही खुद फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण, पेट्रोलिंग और रूट मार्च किया जा रहा है। अधिकारियों ने पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

DM और SSP ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

पुलिस अधिकारियों को आम जनता और नमाजियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके।

एसपी नैनीताल, एसपी हल्द्वानी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

प्रशासन और पुलिस का फोकस जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें