नैनीताल – यहां हुआ भीषण सड़क हादसा….. आग लगने से जले दो युवक……देखें पूरी रिपोर्ट……

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल-  जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चकलुवा-हल्द्वानी मार्ग पर शनिवार को तीन बाइकों की आपस में जबरदस्त भीषण भिड़ंत हो गई, जिसके बाद तीनों वाहनों में आग लग गई।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसे हुए दोनों व्यक्तियों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

सीओ पांडे ने यह भी बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी भीषण टक्कर हुई और आग लगने का कारण क्या था। हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें