Ad

ओखलकांडा (नैनीताल) सनवाल परिवार को फिर मिली ये अहम जिम्मेदारी, देखें ये खास रिपोर्ट।

विकासखंड ओखलकांडा की ग्राम सभा बलना मटियाल के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विपिन सनवाल को ओखलकांडा ग्राम प्रधान संगठन का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बताते चलें कि विपिन सनवाल और उनका परिवार पिछले 20 वर्षों से ग्राम सभा का प्रतिनिधित्व कर रहा है जनता सनवाल परिवार पर लगातार भरोसा जताती आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ खाई में गिरी कार में लगी आग, पति-पत्नी और बेटे की मौके पर जलकर मौत, दूसरा बेटा घायल, जाने पूरी रिपोर्ट

उनके द्वारा जन भावनाओं के अनुरूप किए गए कार्यों से संतुष्ट होकर उनके परिवार से ही ग्राम प्रधान चुनती आई है।

ग्राम प्रधान विपिन सनवाल ने ओखलकांडा ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष बनने के उपरांत नई कार्यकरणी का भी गठन किया है जिसमें विपिन चंद्र सनवाल अध्यक्ष, महेंद्र पाल उपाध्यक्ष, महामंत्री कुंदन सिंह रौतेला व त्रिलोचन, महिला उपाध्यक्ष पुष्पा बोरा, कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी मदन सिंह नयाल, सोशल मीडिया प्रभारी पवन बोरा जबकि भगवती देवी, सुंदर राम, शोभा चिलवाल, पवन कुमार को सदस्य बनाया गया है। वही इस मौके पर समस्त ग्राम वासियों सहित समाजसेवी शुभम अंडोला ने विपिन सनवाल और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

सम्बंधित खबरें