कालाढूंगी: यहाँ पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई, अपनी ही नाबालिक पुत्री से पिता ने किया दुष्कर्म, जाने पूरा मामला….

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी। बुधवार को पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी कथित सौतेले पिता को पॉक्सो में गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले एक सौतेला पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते मंगलवार देर शाम की है। पिता अपनी सौतेली 8 वर्षीय बेटी को खाने का सामान दिलाने के बहाने दुकान ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

आरोप है कि इस दौरान उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घटना की आपबीती मां को सुनाई। मां ने पुलिस चौकी बैलपडाव में पहुंच कर मामले में तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें