Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस का बड़ा खुलासा, देखें खबर

प्रेस नोट

एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

03 अलग-अलग मामलों में चोरी की 03 एक्टिवा स्कूटी बरामद, एक विधि विवादित किशोर संरक्षण में

  कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को स्कूटी चोरी की घटनाओं के अनावरण में बड़ी सफलता हाथ लगी है। *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत* पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 चोरी की स्कूटियां बरामद कर एक विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया है।  

दिनांक 17.05.2026 को वादिनी ईला गुप्ता पत्नी अंकुर गुप्ता निवासी नियर OK होटल, नैनीताल रोड हल्द्वानी द्वारा तहरीर दिया कि दिनांक 12.05.2026 की रात्रि में पटेल चौक के पास से उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या UK04T-1655 चोरी हो गई।
उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 161/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।

 इसी क्रम में ललित पंत पुत्र स्व0 बंधीधर पंत निवासी सुभाषनगर तथा सोमिल कुमार निवासी भोटिया पड़ाव द्वारा भी अपनी-अपनी स्कूटियां चोरी होने संबंधी तहरीर दी गई, जिन पर थाना हाजा में एफआईआर संख्या 162/26 एवं 163/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।  

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल अनावरण हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट की बड़ी पहल, ‘शक्ति एआई’, वेबसाइट और पत्रिका का हुआ शुभारंभ

गठित टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, सुरागरसी-पतारसी एवं संदिग्धों से पूछताछ की गई। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 18.05.2026 को घास मंडी मंगल पड़ाव क्षेत्र से एक विधि विवादित किशोर के कब्जे से चोरी की स्कूटी एक्टिवा संख्या UK04T-1655 बरामद की गई।

पूछताछ एवं निशानदेही पर रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी से अन्य चोरी की गई स्कूटियां भी बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।  

विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, व्यापारियों से मतदान की अपील

बरामद वाहन –

  1. एक्टिवा UK04T-1655
  2. एक्टिवा UK04W-4330
  3. एक्टिवा UK01 B-7568

गिरफ्तारी / बरामदगी टीम –

  1. उ0नि0 गौरव जोशी – चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी
  2. अ0उ0 मान सिंह कुंवर चौकी मंगल पड़ाव
  3. कानि0 संतोष बिष्ट
  4. कानि0 धीरज कुमार
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआँ:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की नई पहल: ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

सम्बंधित खबरें