उत्तराखंड: देर रात यहाँ हुई भीषड़ दुर्घटना, खाई में गिरा पिकअप, दो की मौत एक घायल…..देखें पूरी अपडेट…..

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ी इलाकों से दुघर्टनाओं की दुखद खबर सामने आ रही है।ताजा मामला जनपद उत्तरकाशी के मोरी के पास पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

उत्तरकाशी: शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ. मोरी- त्यूणी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया.हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

जानकारी के मुताबिक, 6 जून शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे तहसील मोरी अंतर्गत मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास पिकअप वाहन संख्या UK 16CA 2248 अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जा गिरा. हादसे के दौरान वाहन में 3 लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

बताया जा रहा है हादसे में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय प्रमोद राणा पुत्र दौलत सिंह निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है. जबकि जगदीश चौहान पुत्र हरि किशन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी और जयपाल सिंह पुत्र बालम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट तहसील मोरी की हादसे में मौत हो चुकी है.एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में घायल व्यक्ति को उपचार हेतु तत्काल मोरी अस्पताल पहुंचाया गया तथा मृत व्यक्तियों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

घायल

प्रमोद राणा पुत्र श्री दौलत सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा उत्तरकाशी।

मृतक

1- जगदीश चौहान पुत्र श्री हरिकिशन, उम्र 40 वर्ष निवासी मोड़ा उत्तरकाशी
2- चालक जयपाल पुत्र श्री बालम सिंह,उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट उत्तरकाशी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें