Ad

जमानत पर चल रहे आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग प्रेमिका को पीटा, इस कारण लड़की से रंजिश रखता था युवक

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को पीट दिया। जून 2023 में भी आरोपी इसी नाबालिग से छेड़खानी में जेल गया था। इसके बाद वह जमानत पर आकर लड़की से रंजिश रखने लगा था और केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में जावेद अपनी बहन और बहनोई के यहां रहता है। आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले जावेद ने दोस्ती के बहाने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद वह लड़की से शादी करने का दबाव बनाने लगा और रास्ते में छेड़छाड़ भी करने लगा। इस पर लड़की ने साल 2023 के जून में पुलिस से शिकायत की थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छेड़खानी और पीछा करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। इन दिनों आरोपी जमानत पर बाहर था। आए दिन वह लड़की पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (लालकुआं) विश्व पर्यावरण दिवस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा में किया पौधारोपण, लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

शनिवार को बेटी अपनी बहनों के साथ घर पर थी। मौका पाकर आरोपी छत से घर में घुसा और लड़की से अभद्रता करने लगा। विरोध पर लड़की को पीट दिया। इससे बेटी के सिर पर चोट लग गई। मामले में एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी पर घर में जबरन घुसने, मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमानत रद् करने के लिए कोर्ट को प्रार्थना पत्र लिखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Ad

सम्बंधित खबरें