Ad

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में स्टार्टअप आइडिया की जोरदार टक्कर, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह ने जीता खिताब

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी में मार्केटिंग क्लब की ओर से आयोजित ‘स्टार्टअप शोडाउन’ में छात्रों ने अपने नवाचार और उद्यमशीलता के दमदार आइडिया पेश कर प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों ने जजों के सामने आत्मविश्वास के साथ अपने बिजनेस मॉडल और भविष्य की योजनाएं प्रस्तुत कीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- पूर्व DGP बीडी खर्कवाल को SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की भावभीनी श्रद्धांजलि, नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम सलामी

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह को विजेता घोषित किया गया। वहीं ‘V2’ की वैशाली तिवारी व विनीत फुलारा प्रथम उपविजेता और ‘गेम चेंजर्स’ के हरमनदीप सिंह व अपूर्व कमल द्वितीय उपविजेता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल लाई रंग, पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत.....

प्रतियोगिता में ‘अरोमा तत्व’ के आशीष बंसल व सोमिल तिवारी को ‘शार्क्स चॉइस’, जबकि ‘टीम बिज़नोवा’ की प्राची जोशी व मुस्कान को ‘गेम चेंजर्स’ का खिताब मिला। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश दिया कि नए विचारों को व्यवसाय के रूप में साकार करने के लिए नवाचार के साथ आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प भी जरूरी है। आयोजकों ने निर्णायकों एवं सभी प्रतिभागियों के योगदान के लिए आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल लाई रंग, पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें