Ad

SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी के नंबर पर आई ऐसी कॉल कि अलर्ट हो गई पूरी जिला पुलिस, और फिर हुआ बड़ा खुलासा…….

देर रात्रि SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी के नंबर पर आई कॉल

पुलिस कप्तान की तत्परता से थाने अलर्ट, धड़पकड़ की कार्यवाही, प्रोफेशनल पुलिसिंग से खुली चोरी की गुत्थी

पुलिस–पब्लिक की मजबूत एकजुटता से बड़ी कामयाबी

जनपद नैनीताल में पुलिस और आमजन के उत्कृष्ट तालमेल का एक और शानदार उदाहरण सामने आया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के मोबाइल पर देर रात्रि एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत होता है जिसके चोरी में संलिप्त होने का अंदेशा है।

 *सूचना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल द्वारा तत्काल पूरे पुलिस सिस्टम को एक्टिवेट* किया गया। *सभी थानों को अलर्ट मोड* में रखा गया और *प्रोफेशनल पुलिसिंग का परिचय देते हुए त्वरित घेराबंदी* कर *संदिग्ध व्यक्ति को थाना चोरगलिया पुलिस द्वारा धर दबोचा गया।*

पूछताछ में खुलासा – भवाली चोरी का अभियुक्त निकला

सघन पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भवाली में चोरी का अभियोग पंजीकृत है।

दिनांक 10/06/2023 को अभियुक्त कैलाश चन्द्र तिवारी (पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर) द्वारा रामगढ़ तिराहा, भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल के लगभग ₹1,20,000/- नकद, होटल के खातों के चेक अपने खाते में आहरित कर तथा होटल कर्मचारी हिमांशु जोशी की स्कूटी संख्या UK04 AE 6106 लेकर फरार हो गया था।

 इस संबंध में होटल स्वामी *नीरज कुमार (निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश) की तहरीर पर थाना भवाली में धारा 406 आईपीसी* पंजीकृत की गई थी।

घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

लगातार सुरागरसी–पतारसी के परिणामस्वरूप आज दिनांक 13/12/2025 को अभियुक्त कैलाश चन्द्र तिवारी को मय स्कूटी गिरफ्तार कर लिया गया

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अलग–अलग स्थानों पर होटल में काम करता है, वहां ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया स्थित एक होटल में कार्यरत था।

अभियुक्त द्वारा रानीखेत, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाएं करने की जानकारी प्राप्त हुई है।
मामले में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

अभियुक्त-
कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर

गिरफ्तारी टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह मेहरा, कोतवाली भवाली
  2. व0उ0नि0आसिफ खान, कोतवाली भवाली
  3. अ0उ0नि0 लेखराज कम्बोज, कोतवाली भवाली
  4. कानि0 महेश गिरी, कोतवाली भवाली
  5. कानि0मलखान सिंह, थाना चोरगलिया
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

SSP NAINITAL का सख्त संदेश

जनपद में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई जगह नहींहै। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाही करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें