नहीं थम रहा नट-बोल्ट चोरी का मामला, अब इस पुल के नट-बोल्ट चुरा ले गए चोर

ADVERTISEMENTS Ad

ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं स्थित तितड़ा नदी पर बने झूलापुल से कई नट-बोल्ट गायब हो गए हैं, जिससे पुल की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। यह पुल खनस्यूं के तहसील दफ्तर से महज 50 मीटर और थाने से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। कुछ दिन पहले काठगोदाम के बैली ब्रिज से भी नट-बोल्ट चोरी होने की घटना सामने आई थी, और अब तितड़ा नदी पुल पर भी यही मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

झूलापुल से रोजाना 12 से अधिक गांवों के ग्रामीण, किसान और स्कूली बच्चे सफर करते हैं। पुल के कमजोर होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासी चेतन पलड़िया ने बताया कि यह पुल कई गांवों को खनस्यूं की मुख्य बाजार से जोड़ता है, जिससे हजारों लोगों की आवाजाही निर्भर करती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग को जल्द से जल्द नए नट-बोल्ट लगाकर पुल को सुरक्षित बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के गणेश जलाल पर संगठन ने जताया भरोसा, मिली बड़ी जिम्मेदारी.....

लोनिवि के जेई वाहिद हुसैन ने बताया कि पुल से नट-बोल्ट चोरी होने की सूचना मिली है और मामले की जांच कर जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। वहीं, खनस्यूं थानाध्यक्ष विजय पाल ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

स्रोत IM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें