Ad

लालकुआँ:- बिंदुखत्ता में गूंजा ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश, मातृशक्ति के साथ दीपेंद्र कोश्यारी ने निकाली तिरंगा यात्रा, कही ये बात…..

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और एकता का जोश देखने को मिला। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरन खड़ायत के नेतृत्व में आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने मातृशक्ति, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता की।

तिरंगे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में दिखा भाजयुमो का जोश, मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बढ़ाया राष्ट्रभक्ति का उत्साह......

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। हर घर में तिरंगा फहराना देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता की मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों का उत्साह संगठन को नई ऊर्जा देने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चार लोग घायल....

यात्रा में मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, मंडल महामंत्री पुरन बोरा, मंडल कोषाध्यक्ष हरेंद्र रौतेला, मंडल आईटी संयोजक प्रकाश जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष कृपाल सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष नागेश जोशी, असित हालदार, शेर सिंह मेर, हरीश सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री दीपा भट्ट, उपाध्यक्ष विमल देवी, मंत्री आशा देवी, सोशल मीडिया प्रभारी शीतल नेगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में दिखा भाजयुमो का जोश, मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बढ़ाया राष्ट्रभक्ति का उत्साह......

कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा और हर मन में राष्ट्रप्रेम’ का संकल्प लिया गया। आयोजन ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें