बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर घर वापस लौट रहे परिवार की कार पर गिरा पत्थर, एक कि मौत, दो घायल……

आज सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग (पातालगंगा) में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया,जोशीमठ से चमोली की और आ रही एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से कार सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य पिता व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको नजदीकी अस्पताल पीपलकोटी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों का वाहन हरियाणा का है और ये लोग बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण आज सुबह पातालगंगा के पास हादसे का शिकार हो गया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- 19 वर्षीय छात्रा की फास्ट फूड खाने से दर्दनाक मौत, जाने पूरा मामला

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि घटनास्थल पर SDRF और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, एक बलेनो कार (वाहन संख्या HR-22T-5713) पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी जिसमें कुल तीन लोग सवार थे। बताया कि संयुक्त रेस्क्यू के दौरान एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका का शव जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ बर्ड फ्लो की पुष्टि, प्रशासन अलर्ट पर, देखें पूरी खबर

घायलों का नाम

  1. अंकित पुत्र बजरंग लाल, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा.
  2. ख्वाहिश उम्र 10 वर्ष.

मृतक महिला का नाम

शिल्पा उम्र 36 वर्ष के रूप में की गई है।

सम्बंधित खबरें