हल्द्वानी: पत्नी से मिलने आए कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…..जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी– एक कारोबारी की हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शनिवार रात करीब 12 बजे स्वजन कारोबारी को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान रविवार की कारोबारी की मौत हो गई। मृतक कारोबारी की पत्नी हल्द्वानी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

क्या है पूरा मामला –
पुलिस के मुताबिक विकास कुमार, निवासी जोशियों वाली गली, जसपुर (ऊधमसिंह नगर), शनिवार शाम अपनी पत्नी से मिलने हल्द्वानी पहुंचे थे। देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद स्वजन उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले गए। रविवार सुबह उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई।

जहरीला पदार्थ खाने की आशंका –
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि विकास कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या थी या कोई अन्य कारण। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के साथ-साथ स्वजन और पत्नी से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....


सूत्रों के मुताबिक परिवार में कुछ समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था। इसी कारण से यह भी आशंका जताई जा रही है कि विकास ने आत्मघाती कदम उठाया हो। उनकी पत्नी इस समय मुखानी क्षेत्र में रहती हैं और एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

पुलिस कर रही है जांच –
मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें