देवभूमि के इस नगर निगम के पार्षद को एसटीएफ ने लिया हिरासत में, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की– बुधवार की देर शाम देहरादून एसटीएफ की टीम ने रुड़की से नगर निगम के एक पार्षद को हिरासत में लेकर देहरादून ले गई। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। परिजनों और समर्थकों ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर जानकारी जुटाई, जहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने भी पार्षद को एसटीएफ द्वारा उठाए जाने की पुष्टि की। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस मामले में उसे हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एसटीएफ टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुनहरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से पार्षद को अचानक गाड़ी में बैठाकर ले लिया। शुरू में लोग समझ ही नहीं पाए कि युवक को कौन ले गया है, लेकिन बाद में पता चला कि वह नगर निगम का पार्षद है।

सफाई कर्मचारी भी उतरे मैदान में

पार्षद की गिरफ्तारी के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने विरोध का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि पार्षद को बेवजह उठाया गया है। यदि गिरफ्तारी की वजह स्पष्ट नहीं की गई तो गुरुवार से नगर निगम क्षेत्र में सफाई का कार्य पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। कर्मचारियों ने किसी अनहोनी की भी आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

गैंग कनेक्शन की आशंका

सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिया गया पार्षद प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड़ा हुआ है। गैंग का सरगना प्रवीण वाल्मीकि इस समय पौड़ी जेल में बंद है। इनपुट्स मिले हैं कि पार्षद हाल के दिनों में गैंग को सक्रिय रूप से ऑपरेट कर रहा था। यही वजह है कि एसटीएफ ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को एसटीएफ इस मामले का खुलासा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें