Ad

लालकुआँ:- आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा, स्व. हिम्मत सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर जताया गहरा शोक

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में पूर्व प्रशासक राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं यांत्रिक अनुभाग में कार्यरत कार्मिक महेन्द्र सिंह बिष्ट के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर संस्था परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशासनिक भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- हल्दूचौड़ में 'लखपति दीदी' का सम्मान, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, देखें क्या बोले कोश्यारी...

संस्था के अधिकारियों ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट का निधन उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा आँचल दुग्ध संघ परिवार महेन्द्र सिंह बिष्ट एवं उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा:- नशे में धुत युवक का घर में घुसकर खूनी हमला, लाठी से सिर फोड़ा, देखें पूरा रिपोर्ट...

श्रद्धांजलि सभा के दौरान संस्था का वातावरण अत्यंत भावुक और गमगीन रहा। इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र काण्डपाल, नरेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह रैकवाल, विमल कुमार, विजय सिंह चौहान, कैलाश चंद्र जोशी सहित संस्था के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- जन्मदिवस की शुभकामनाओं के बीच मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हुई लालकुआं दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक, योजनाओं और विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा
Ad

सम्बंधित खबरें