उत्तराखंड:- यहां विद्यालय परिसर में घुसा जंगली सूअर, छात्रा सहित दो अध्यापक घायल

शक्तिफार्म, गोविंदनगर स्थित निजी विद्यालय में गुरुवार सुबह जंगली सुअर घुस गया। हमले में छात्रा, एक अध्यापक और एक अध्यापिका घायल हो गए। एसएसएस लोकमणि शर्मा एजुकेशन स्कूल में गुरुवार सुबह कक्षा चल रही थी। करीब 8:30 बजे एक जंगली सुअर कक्षा कक्ष में घुस गया और आठवीं की छात्रा पूजा विश्वास पर हमला कर दिया। हमले में पूजा के पैरों में गंभीर चोटें आईं। बचाव के लिए पहुंचीं अध्यापिका संगीता चटर्जी और अध्यापक गजेंद्र चंद्र सुअर के हमले में चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:- यहाँ महिला के प्रेमी ने अपने जीजा संग मिलकर की प्रेमिका के पति की हत्या, जाने पूरा मामला

मची अफरा-तफरी, घायल छात्रा को अस्पताल में दिलाया गया उपचार घायल छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। वन क्षेत्राधिकारी किशनपुर घनानंद चनियाल ने कहा कि घायल के इलाज और मुआवजे के लिए विभाग उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर उचित सहायता उपलब्ध कराएगा।

सम्बंधित खबरें