Ad

उधम सिंह नगर :- फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, 3 विशेष टीमें गठित, 11 आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर। जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो स्थानीय स्तर के साथ-साथ अन्य जनपदों और राज्यों से जारी शस्त्र लाइसेंसों की भी गहन जांच करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....


एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने, रखने या उनका प्रयोग करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रत्येक संदिग्ध लाइसेंस का सत्यापन कर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस के अनुसार अब तक जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े 2 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें काशीपुर कोतवाली पुलिस ने 9 तथा कुण्डा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अभियान के तहत गठित तीनों टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन का कार्य करेंगी। एक टीम काशीपुर सेक्टर, दूसरी रुद्रपुर सेक्टर और तीसरी टीम बाहरी जनपदों एवं अन्य राज्यों से जारी शस्त्र लाइसेंसों की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..


एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि उधम सिंह नगर पुलिस कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले हर तत्व पर पैनी नजर रखे हुए है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें