उत्तराखण्ड:- शौक में डूबे परिवार पर टूटा नया कहर, अंतिम संस्कार में ही हुई एक और मौत, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पश्चिमी अंबर तालाब इलाके में दो दिनों के भीतर एक ही परिवार में दो मौतों से पूरा इलाका सदमे में है।

पहले बीड़ी-सिगरेट के गोदाम में आग लगने से कुनाल नामक युवक की दर्दनाक मौत हुई। शुक्रवार को उसके अंतिम संस्कार के दौरान मातम का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया जब कुनाल के चाचा नमन पुंडीर और मामा सोनू चौहान के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नमन ने गुस्से में चाकू निकालकर सोनू का गला रेत डाला। मौके पर अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ सोनू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आरोपी नमन पुंडीर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि हत्या के मामले में टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें