उत्तराखंड- यहाँ शौच के लिए जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

चमोली के दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार की सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे, जिसे देख गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आमीन की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मूल रूप से इस देश के रहने वाले युवक को किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट.....

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हीरा देवी(42) पत्नी रघुवीर सिंह रावत शौचालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

गुलदार के हमले के बाद हीरा देवी चिल्लाई, जिस पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। वन सरपंच विरेंद्र असवाल की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: घर में हुई इस बात को लेकर पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिडक लगा दी आग, पत्नी फरार, देखें पूरी रिपार्ट

ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया है। महिला के गले में गुलदार के पंजों के निशान हैं। गले में पांच टांके लगे हैं। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत बनीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो गुलदार घूम रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में यहां स्थित सुप्रसिद्ध मजार पर गरजा धामी का बुलडोजर, ध्वस्त……

सम्बंधित खबरें