Ad

उत्तराखंड- यहाँ शौच के लिए जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

चमोली के दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार की सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे, जिसे देख गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हीरा देवी(42) पत्नी रघुवीर सिंह रावत शौचालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

गुलदार के हमले के बाद हीरा देवी चिल्लाई, जिस पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। वन सरपंच विरेंद्र असवाल की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया है। महिला के गले में गुलदार के पंजों के निशान हैं। गले में पांच टांके लगे हैं। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत बनीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो गुलदार घूम रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....
Ad

सम्बंधित खबरें