Ad

उत्तराखण्ड:- यहाँ खाई में गिरी कार में लगी आग, पति-पत्नी और बेटे की मौके पर जलकर मौत, दूसरा बेटा घायल, जाने पूरी रिपोर्ट

चमोली:– भाई दूज के दिन उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोपेश्वर–पोखरी मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिरने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में देहरादून सिंचाई विभाग में कार्यरत अधिशासी अभियंता अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनिता त्रिपाठी और बेटा अनन्त त्रिपाठी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा अम्बुज त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार हाईवे पर प्रेम विवाद हुआ खतरनाक, युवक ने ईंट से खुद को घायल किया, जाने पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, त्रिपाठी परिवार दीपावली और भाई दूज मनाने के लिए पोखरी ब्लॉक के विशाल पाव गांव (अनिता त्रिपाठी का मायका) आया था। त्योहार मनाने के बाद वे देहरादून लौट रहे थे, तभी गोपेश्वर–पोखरी रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। नीचे गिरते ही कार में आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरा वाहन धू-धू कर जल उठा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, निकायों ने उठाया 1000 मीट्रिक टन कूड़ा

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घायल अम्बुज त्रिपाठी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके जाने की बात पर गुस्साए पति ने कर दिया ये काण्ड, देखें पूरा मामला

इस दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिजनों ने परिवार की असमय मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

👉 पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें