हल्द्वानी:- एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान माहौल गर्मा, एबीवीपी और एनएसयूआई के समर्थन के बीच झड़प

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को हो रहे छात्रसंघ चुनाव के दौरान माहौल गर्मा गया। जहां एक ओर चुनावी जुलूस में एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थकों के बीच झड़प हो गई, वहीं मतदान शुरू होते ही फर्जी वोटिंग का मामला भी सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

जानकारी के अनुसार, नैनीताल रोड पर चुनावी जुलूस निकालते समय एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट भी आई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को हटाकर स्थिति पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। वहीं, एनएसयूआई प्रत्याशी कमल बोरा ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव में धांधली हुई तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने कहा कि मतदान प्रक्रिया भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है। फर्जी मतदान करने वालों और चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें