उत्तराखंड: यहां दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया, देखे पूरी रिपोर्ट

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामले सामने आया है। प्रेमी ने पीड़िता को मिलने के बहाने बैंक्वेट हाल में बुलाया। जहां उसने पहले खुद दुष्कर्म किया। इसके बाद बारी-बारी उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया।

घटना का पता बुधवार को तब चला जब बेटी घर में रो रही थी। पुलिस ने तीनों आरोपितों पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सिडकुल में हुए अंकित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पिता ही निकला कातिल, बेटे की इस आदत से परेशान थे पिता, जाने पूरा मामला.....

बुधवार को बेटी किसी लड़के से फोन पर बात करते हुए रो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि वह मुखानी निवासी राहुल से फोन पर बात करती थी। लड़का उसे प्यार करने का झांसा देता था।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने किया ऐसा काम कि अब, वन अपराधों पर नियंत्रण को मिलेगी और अधिक मजबूती

छह अप्रैल को लड़के ने उसे मिलने के लिए एक बैंक्वेट हाल में बुलाया। जहां उसके दो और दोस्त पिथौरागढ़ निवासी दीशू और सचिन मौजूद थे।

आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से बेटी डरी सहमी है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद बच्ची को स्वजन को सौंप दिया। वहीं नामजद तीन आरोपितों पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्थरो से चेहरा कुचलकर अमीन की हत्या, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित खबरें