उत्तराखण्ड:- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 45 घंटे बाद तालाब से मिली लापता मासूम की लाश, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा में रविवार से लापता दो वर्षीय मासूम बच्ची लाईबा का शव मंगलवार को घर से करीब 40 मीटर दूर स्थित मछली पालन के तालाब से बरामद हुआ। बच्ची के शव मिलने से गांव में मातम पसर गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बाबरखेड़ा निवासी अशफाक की सबसे छोटी बेटी लाईबा रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक घर के बाहर से लापता हो गई थी। परिवारजन और ग्रामीणों ने पूरी रात तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

पुलिस ने अपहरण की आशंका में मामला दर्ज कर रुद्रपुर से फोरेंसिक टीम और काठगोदाम से डॉग स्क्वायड को बुलाया, पर सोमवार तक कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान डॉग “टाइगर” सूंघते हुए करीब 40 मीटर दूर एक मत्स्य तालाब तक पहुंचा और वहीं रुक गया। जल पुलिस ने तालाब में उतरकर करीब पौने 12 बजे बच्ची का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत डूबने से होना पाई गई है। सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि तालाब घर से लगभग 30 से 40 मीटर की दूरी पर है और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि बच्ची संभवतः अपने पिता के पीछे खेत की ओर गई होगी और तालाब के पास पैर फिसलने से डूब गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....

घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें