हल्द्वानी:- SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त तेवर, ‘थाना ऑफ द मंथ’ की पहल शुरू; लापरवाही पर थाना प्रभारियों को फटकार….

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में अपराध नियंत्रण से लेकर यातायात व्यवस्था तक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन में एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं, साइबर अपराध, डिजिटल पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा करते हुए लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में एसएसपी ने ‘थाना ऑफ द मंथ’ की नई पहल शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत हर महीने थानों के प्रदर्शन का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा। अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों का निस्तारण, लंबित विवेचनाओं की प्रगति, CCTV मॉनिटरिंग, डिजिटल पोर्टल पर कार्य और अन्य पुलिसिंग मानकों के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाने को सम्मानित किया जाएगा। वहीं लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों और संबंधित कार्मिकों की जवाबदेही तय होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

साइबर अपराधों को लेकर एसएसपी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए। साइबर ठगी के मामलों में तत्काल नियमानुसार मुकदमा दर्ज करने, प्रभावी विवेचना करने और पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा गया। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विवेचक के खिलाफ जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।

डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर

एसएसपी ने थानों में ऑनलाइन जीडी, e-FIR, Zero FIR, e-Beat, e-Summon, e-Malkhana और e-DAR समेत सभी डिजिटल व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने और उनका डेटा समयबद्ध रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए। CCTNS पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट रखने तथा लंबित e-Signing सहित सभी प्रक्रियाएं तत्काल पूरी करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

जन्माष्टमी और छात्रसंघ चुनाव को लेकर अलर्ट

आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं छात्रसंघ चुनावों को देखते हुए पुलिस को अभी से प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कॉलेज परिसरों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, पुलिस गश्त तथा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने को कहा गया। सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर भी फोकस

बैठक में यातायात दबाव वाले क्षेत्रों, संवेदनशील मार्गों और आगामी आयोजनों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट को और बेहतर बनाने पर मंथन हुआ। एसएसपी ने यातायात व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

उत्कृष्ट पुलिसिंग पर 48 पुलिसकर्मी सम्मानित

सैनिक सम्मेलन के दौरान विभिन्न थानों एवं शाखाओं में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 48 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा हैं।

एसएसपी के इस फैसले से जिले में पुलिसिंग की गुणवत्ता बढ़ाने, बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों को प्रोत्साहित करने और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें