Ad

हल्द्वानी/लालकुआँ:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की नई पहल: ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सोशल आउटरीच सेल द्वारा सामाजिक विकास, ग्रामीण आजीविका, शोध एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न किए गए हैं। विश्वविद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों और व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ना है।

विश्वविद्यालय ने “मार्गशाला फाउंडेशन” तथा “आरोही सोसाइटी के साथ सहयोगात्मक पहल शुरू की है। इस समझौते के तहत विद्यार्थियों को ग्रामीण विकास, उद्यमिता, सामाजिक जागरूकता, शोध कार्य एवं फील्डवर्क से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस का बड़ा खुलासा, देखें खबर

मार्गशाला फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए स्थानीय आजीविका जागरूकता कार्यशालाएं, डिजाइन थिंकिंग, प्रोटोटाइपिंग हैकाथॉन तथा युवाओं में उद्यमिता विकास से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को उत्तराखंड की स्थानीय अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और माइक्रो-एंटरप्राइज मॉडल्स की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी।

वहीं, आरोही सोसाइटी के साथ हुए समझौते के तहत विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में इंटर्नशिप, फील्ड रिसर्च, सामुदायिक विकास परियोजनाओं एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं ग्रामीण आजीविका जैसे विषयों पर संयुक्त रूप से कार्यशालाएं, सेमिनार और शोध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया गलनी-जामनी मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की साझेदारियां विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करेंगी। सोशल आउटरीच सेल द्वारा भविष्य में भी समाजहित एवं छात्र विकास से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, व्यापारियों से मतदान की अपील

विश्वविद्यालय के हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. मनोज लोहनी के नेतृत्व में सोशल आउटरीच सेल के सदस्य डॉ. बीना नारायण त्रिपाठी, डॉ. राम सुन्दर शर्मा, महक गर्ग, योगेश भट्ट एवं मेघा जोशी लगातार ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता एवं समाज कल्याण से संबंधित विभिन्न अभियानों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें