चकराता में हरियाणा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, सवार थे आठ लोग, मची चीख पुकार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून के चकराता में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में हरियाणा के चार बच्चों समेत आठ लोग सवार थे। कार खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। सभी लोगों को चोट आई है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि घटना देर रात की है। यमुनानगर हरियाणा से आठ लोग अल्टो से चकराता पहुंचे थे। उनकी कार सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। किसी ने वाहन गिरने की सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने सभी को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

घायलों के नाम
1. माधव (7)
2. कशिश (4 माह)
3. अवव्या (4 माह)
4. स्मरण (15)
5. रजत (29)
6. ईशा (23)
7. अमित (35) 
8. दिव्या (26)

सम्बंधित खबरें