Ad

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, रेलिंग पार करते ही बहा युवक

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देहरादून से दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आए एक युवक की तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान हिमांशु रूवाली के रूप में हुई है, जो देहरादून का निवासी था। जानकारी के अनुसार, हिमांशु शुक्रवार सुबह अपने चार दोस्तों के साथ बस से हरिद्वार पहुंचा था। सभी दोस्त गंगा स्नान के लिए प्रेमनगर घाट पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान हिमांशु ने सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को पार करने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गया।

घटना के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। साथ ही घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिमांशु देहरादून में एक निजी शोरूम में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। उसने कुछ दिन पहले ही दोस्तों के साथ गंगा स्नान का कार्यक्रम बनाया था और इसके लिए शुक्रवार को छुट्टी लेकर हरिद्वार आया था।

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के साथ-साथ उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार श्रद्धालुओं को चेतावनी दी जाती है कि सुरक्षा रेलिंग पार न करें, लेकिन लापरवाही के चलते ऐसे हादसे हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें