साइबर ठगों का नया जाल: जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर बुजुर्ग ठगा, साइबर अपराधियों ने उड़ाए 3.05 लाख रुपये, जाने पूरा मामला….

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी– शहर में साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार ‘जीवन प्रमाण पत्र’ ऑनलाइन अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया है। ताजा मामले में ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 3 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिए।


 
पुलिस के अनुसार वार्ड-57 फ्रेंड्स कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी बुजुर्ग को 29 नवंबर को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। इसके लिए उसने एक एप डाउनलोड करने और कुछ जानकारियां साझा करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

ठग की बातों में आकर बुजुर्ग ने बताए गए निर्देशों का पालन कर दिया। कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिए 3.05 लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई।पीड़ित के अनुसार उनके खाते से निकाली गई राशि ई-बैंकिंग के माध्यम से ‘सायन विश्वास’ नाम के लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

पुलिस का कहना है कि साइबर ठग अब पहले से कहीं अधिक शातिर हो गए हैं और सरकारी भाषा व प्रक्रियाओं का सहारा लेकर खासकर बुजुर्गों को भ्रमित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही, बुजुर्ग के ठगे गए पैसे वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एप के झांसे में न आएं और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें