Ad

हल्द्वानी: भाई से कहासुनी के बाद 20 वर्षीय युवती ने गौला पुल से लगाई छलांग, युवकों की सूझबूझ से….

हल्द्वानी। हल्द्वानी में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खाना बनाने के दौरान भाई से हुई कहासुनी के बाद 20 वर्षीय युवती ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि पुल के नीचे मौजूद कुछ युवकों ने तत्काल नदी में उतरकर उसकी जान बचा ली। गंभीर हालत में युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- ज्योलीकोट में बड़ा हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की टैक्सी, पेड़ में अटकने से..……

पुलिस के अनुसार, ऊधम सिंह नगर निवासी एक परिवार करीब एक सप्ताह पहले बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रहने आया था। बुधवार शाम युवती घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपने भाई से कहासुनी हो गई। परिजनों ने इसे सामान्य घरेलू विवाद समझा, लेकिन कुछ ही देर बाद युवती घर से निकल गई।

बताया जा रहा है कि युवती चोरगलिया रेलवे क्रॉसिंग से जुड़े गौला पुल पर पहुंची और वहां से नदी में छलांग लगा दी। संयोगवश पुल के नीचे बने सुरक्षा क्षेत्र के पास कुछ युवक मौजूद थे। युवती को नदी में गिरता देख उन्होंने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के युवा आंदोलन की गूंज उत्तराखंड तक, शासन-पुलिस अलर्ट; सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की ऋषिकेश में युवाओं से सीधी बात, युवा संवाद कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन......

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें