नौवें चरण के बाद अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट का दबदबा, महामंत्री पद पर सांसें थाम देने वाली जंग

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चुनाव की मतगणना का नौवां चरण संपन्न हो गया है। नवीनतम रुझानों में अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए 297 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को 149 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 236 वोटों के साथ सबसे आगे बने हुए हैं। वहीं विशाल झा को 124 और मनोज मौर्या को 60 वोट प्राप्त हुए हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे 254 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 174 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

महामंत्री पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। अमजद खान 224 वोटों के साथ मामूली बढ़त पर हैं, जबकि नंदन सिंह राणा को 220 वोट मिले हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच मात्र 4 वोटों का अंतर है।

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 232 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं भुवन सिंह बिष्ट को 108 और किशन भट्ट को 85 वोट प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता 236 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि करीम खान को 194 वोट मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें