Ad

भीमताल:- गांव-गांव पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने अनर्पा, अनोठी, पोखरी, सकदीना, देवनगर, पलड़ा, सरना सहित आसपास के गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उनके समक्ष बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:- विधि में Ph.D. लेकर मनु अग्रवाल ने बढ़ाया रामनगर का मान, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया विशेष श्रेय....

उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को बरसात से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन सड़कों की स्थिति अत्यधिक खराब है, उनकी डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने को कहा, ताकि उनके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान यदि किसी कारणवश सड़कें बंद होती हैं तो उन्हें तत्काल खोलने के लिए आवश्यक मशीनरी और संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

ग्रामीणों ने मंत्री के गांवों में पहुंचकर सीधे उनकी समस्याएं सुनने और तत्काल अधिकारियों को निर्देश देने की पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें