Ad

अल्मोड़ा:- नशे में धुत युवक का घर में घुसकर खूनी हमला, लाठी से सिर फोड़ा, देखें पूरा रिपोर्ट…

अल्मोड़ा। जिले के देघाट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने गाली-गलौज के बाद लाठी छीनकर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, कमर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। घायल के सिर पर पांच टांके लगाने पड़े। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:- विधि में Ph.D. लेकर मनु अग्रवाल ने बढ़ाया रामनगर का मान, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया विशेष श्रेय....

पुलिस के अनुसार आमखेत निवासी नंदन सिंह रावत ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ घर के आंगन में बैठे थे। तभी पड़ोसी गांव बिजौली निवासी नरेंद्र नशे की हालत में उनके घर पहुंचा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और नंदन सिंह की लाठी छीनकर उनके सिर, कमर और पसलियों पर लगातार वार कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और आसपास के लोगों के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की की। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित के पुत्र ने तत्काल डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

गंभीर रूप से घायल नंदन सिंह रावत को 108 एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय भिकियासैंण पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर पांच टांके लगाए। देघाट थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें