Ad

हल्द्वानी:- बेस अस्पताल के एंबुलेंस चालक का रोडवेज स्टेशन के पास खंडहर में मिला सड़ा- गला शव, जाने पूरा मामला

हल्द्वानी न्यूज़- रोडवेज स्टेशन के पास स्थित तहसील परिसर के खंडहर में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खंडहर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने आसपास तलाश की तो वहां सड़ी-गली लाश दिखाई दी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मनोज बेलवाल (निवासी बेतालघाट) के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी बेस अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर था।

जानकारी के अनुसार, करीब पांच वर्ष पूर्व पत्नी के निधन के बाद से मनोज अवसाद में रहने लगा था और धीरे-धीरे शराब का आदी हो गया। पिछले दो साल से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। उसके परिवारजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि मनोज की एक बेटी है, जो इस समय अपने मामा के साथ रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:- विधि में Ph.D. लेकर मनु अग्रवाल ने बढ़ाया रामनगर का मान, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया विशेष श्रेय....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें