हल्द्वानी में गर्मी का कहर: ओवरलोड हुए बिजली घर, ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब बिजली व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने के साथ बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे कई बिजली घर ओवरलोड की स्थिति में पहुंच गए हैं। हालात इतने गंभीर हो गए कि ऊर्जा निगम को कमलुवागांजा बिजली घर के ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाने पड़े।

विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी ग्रामीण के अंतर्गत आने वाला कमलुवागांजा बिजली घर पहले से ही अधिक लोड वाले केंद्रों में शामिल है। बड़े आबादी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति होने के कारण यहां सामान्य दिनों में औसतन 300 एंपियर तक लोड रहता है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत तेजी से बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

बुधवार रात हालात और ज्यादा गंभीर हो गए, जब बिजली घर पर लोड करीब 70 प्रतिशत बढ़कर 510 एंपियर तक पहुंच गया। ट्रांसफार्मरों पर अचानक बढ़े दबाव को देखते हुए ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी रात अलर्ट मोड पर रहना पड़ा। ओवरलोड की स्थिति संभालने के लिए कई इलाकों में 15 से 20 मिनट की अस्थायी कटौती भी करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

गुरुवार को भी तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बिजली की मांग लगातार बनी रही। इसके कारण हल्द्वानी के कई इलाकों में दिनभर बिजली की आंखमिचौली जारी रही, जिससे लोगों को उमस और गर्मी के बीच भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

कमलुवागांजा के एसडीओ संजय चौहान ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण बिजली की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ट्रांसफार्मरों का तापमान नियंत्रित रखने के लिए बिजली घर में कूलर लगाए गए हैं, ताकि उपकरण ओवरहीट न हों और आपूर्ति सुचारु बनी रहे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य बिजली केंद्रों पर भी इसी तरह की व्यवस्था की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें