Ad

वैश्विक संकट के बीच SSP मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, खुद पैदल पहुंचे ऑफिस; पुलिसकर्मियों को कार-पूलिंग और जनता से ईंधन बचाने की अपील

आम जनता से इलेक्ट्रिक वाहनों एवं सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने की अपील

प्रैस नोट

पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक संकट के चलते ईंधन, खाद्य सामग्री और उर्वरकों की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मितव्ययता और ईंधन संरक्षण हेतु किए गए आह्वान तथा इस संदर्भe माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेशवासियों हेतु जारी अपील को धरातल पर उतारते हुए पर आज नैनीताल पुलिस के मुखिया ने एक अनुकरणीय पहल की शुरुआत करते हुए सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

👉SSP नैनीताल की पहल: पैदल चलकर दिया संदेश

इसी क्रम में सार्थक परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से वरिष्ट पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. आज अपने आवास से हल्द्वानी स्थित कार्यालय तक पैदल चलकर पहुंचे। उनके इस कदम ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम जनता के बीच भी सकारात्मक संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

👉अधीनस्थों के लिए दिशा-निर्देश

SSP नैनीताल ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि:

▫️कार्यालय आने-जाने के लिए Vehicle Pooling (साझा वाहन) का उपयोग करें।

▫️कम से कम निजी वाहनों का इस्तेमाल करें।

▫️सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें ताकि ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके।

🙏 एसएसपी नैनीताल की जनता से अपील:

एसएसपी नैनीताल की आम जनता से यह अपील है कि “वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। राष्ट्रहित और भविष्य की सुरक्षा हेतु इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करें, पेट्रोल डीजल से संचालित वाहनों का अनावश्यक उपयोग करने से बचें। आवश्यक हो तो सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें।”

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

मीडिया सैल,
नैनीताल पुलिस।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें