हल्द्वानी में यहाँ हथियारबंद बदमाशों का धावा, 8 लाख की नकदी समेत सोने की चेन और मोबाइल लूटे….

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक कार्यालय में धावा बोलकर सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर वहां मौजूद लोगों को बंदूक के बल पर धमकाया और करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात हथियारों से लैस बदमाश अचानक कार्यालय में घुसे और वहां मौजूद लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार दिखाकर धमकाया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान समेटा और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वारदात हल्द्वानी कोतवाली की मंडी चौकी क्षेत्र में होने के चलते पुलिस ने तत्काल बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों और फरार होने वाले रास्तों पर भेजी गई हैं। साथ ही जिले की सीमाओं और बॉर्डर क्षेत्रों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश किसी वाहन से फरार हुए होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

कार्यालय की गतिविधियां भी जांच के घेरे में

लूट की इस वारदात के बीच जिस कार्यालय को निशाना बनाया गया, वहां संचालित गतिविधियों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस को कार्यालय में किसी अन्य गतिविधि के संचालित होने की जानकारी मिली है। ऐसे में पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी है। लूट की इतनी बड़ी वारदात में 10 से 12 हथियारबंद लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस के सामने बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी की बड़ी चुनौती है। पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर और कार्यालय में संचालित गतिविधियों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें