देवभूमि की शांत वादियों में फिर आया महिला से दुष्कर्म का मामला सामने, कर दी ऐसी हालत कि……..

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून की शांत वादियों में अपराध कैसे अपनी जड़े मजबूत कर रहा है। इसका अंदाजा इस दर्दनाक घटना से लगाया जा स‍कता है,यहां एक वहशी दरिंदे ने पहले जबरन घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। महिला की हालत गंभीर है और उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार देर रात घर में घुसे आरोपित ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला को आइसीयू में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि तीन जुलाई की रात को उनकी बेटी घर पर सो रही थी,इसी दौरान आरोपित अनस ने दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी को लगा कि शायद किराएदार आए हैं तो उसने दरवाजा खोल दिया। मौका पाकर आरोपित घर के अंदर दाखिल हो गया और उनकी बेटी के कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया,इसके बाद आरोपित ने जमकर उसकी पिटाई की और गर्दन व कमर पर लात घूसे से प्रहार किया। उनकी बेटी चिल्लाई तो आसपास के लोग बचाने के लिए पहुंचे, इसी बीच आरोपित वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अनस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें