Ad

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया जागरूकता का पाठ

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया जागरूकता का पाठ

नशे, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी

    *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा* के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा निरंतर *जन-जागरूकता अभियान* चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को *नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के पालन* के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

  इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को सुरक्षा और अनुशासन का संदेश दिया गया।

थाना काठगोदाम
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवाडखेड़ा गौलापार में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन, नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (लालकुआं) विश्व पर्यावरण दिवस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा में किया पौधारोपण, लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

थाना मुक्तेश्वर
राजकीय इंटर कॉलेज कश्यालेख में विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, साइबर धोखाधड़ी से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी की स्थिति में 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही नाबालिग छात्रों को वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने, एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थाना लालकुआं
राजकीय महिला इंटर कॉलेज लालकुआं में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्त जीवन एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें