खराब मौसम ने बढ़ाई परेशानी, कोहरे से हवाई यातायात हुआ प्रभावित, तीन फ्लाइट का टाइम बदला

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अहमदाबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। जिसके चलते दो और फ्लाइट के समय में बदलाव करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का जताया आभार

फ्लाइट को सुबह 7: 55 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन फ्लाइट मौसम खुलने के इंतजार में काफी देर तक आसमान में घूमती रही। इस उड़ान ने एक बार एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास भी किया, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं उतर पाई।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के गणेश जलाल पर संगठन ने जताया भरोसा, मिली बड़ी जिम्मेदारी.....

उसके बाद काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद यह फ्लाइट सुबह 9:46 पर एयरपोर्ट पर उतरी। वहीं, दिल्ली से इंडिगो की सुबह 9:00 बजे एयरपोर्ट पर आने वाली उड़न का समय बदलकर 10: 47 कर दिया गया। इंडिगो की तीसरी कोलकाता से आने वाली उड़ान का समय बदलकर 9: 25 बजे से 11: 55 कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का जताया आभार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें