Ad

लालकुआँ:- देवशयनी एकादशी पर माँ अवंतिका शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों दीपों से जगमगाया मंदिर…

लालकुआँ। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर लालकुआँ स्थित माँ अवंतिका शक्तिपीठ में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना, दीपदान एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु एवं माँ अवंतिका के चरणों में दीप अर्पित कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- लक्सर में आयोजित 'युवा संवाद' में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', दीपेंद्र सिंह कोश्यारी बोले—युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

कार्यक्रम में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दीपदान किया तथा ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने चप्पलों से की धुनाई, जाने पूरा मामला......

इस अवसर पर माँ अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती, मुख्य पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, भरत पांडे, रविंद्र यादव, कमलेश यादव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने चप्पलों से की धुनाई, जाने पूरा मामला......

कार्यक्रम का समापन सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने देवशयनी एकादशी का पर्व पूरे उत्साह एवं आस्था के साथ मनाया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें