Ad

भीमताल:- आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री कैड़ा, नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी के निर्देश…..

भीमताल। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा क्षेत्र के नौकूचियाताल, नौल, विजरौली समेत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट की फटकार का असर, एक्शन में आया NHAI, हाईवे की सुरक्षा पर बड़े फैसले....

मंत्री कैड़ा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा करते हुए क्षतिग्रस्त व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल लाई रंग, पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत.....

कैड़ा ने कहा कि आपदा से क्षेत्र में कई सड़क मार्ग, पेयजल लाइन और विद्युत लाइन प्रभावित हुई हैं। उन्होंने अधिकारियों को आपदा मद से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- पूर्व DGP बीडी खर्कवाल को SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की भावभीनी श्रद्धांजलि, नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम सलामी
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें