Ad

भीमताल:- मंत्री कैड़ा के प्रयास लाए रंग, बड़ोन हाईस्कूल बना इंटरमीडिएट कॉलेज…..

वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, छात्र-छात्राओं को अब गांव में ही मिलेगी 11वीं-12वीं की शिक्षा

ओखलकांडा। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम सभा बड़ोन के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। बड़ोन हाईस्कूल का इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण कर दिया गया है। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। विद्यालय के उच्चीकरण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की मजबूरी नहीं रहेगी।

ग्रामीण लंबे समय से बड़ोन स्थित हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग कर रहे थे। हाईस्कूल के बाद इंटर की शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच दूर जाना पड़ता था। इससे विशेष रूप से छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और कई विद्यार्थी आगे की पढ़ाई से वंचित भी रह जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  “हम साथ हैं, साथ रहेंगे” के नारों से गूंजा ओखलकांडा, नव निर्वाचित सहकारिता प्रतिनिधियों का हुआ अभिनंदन

ग्रामीणों ने अपनी इस मांग को मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष रखा। मंत्री कैड़ा ने विद्यालय के उच्चीकरण के लिए लगातार प्रयास किए और मुख्यमंत्री के समक्ष भी इस मांग को प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद बड़ोन हाईस्कूल का इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण हुआ। अब विद्यालय में कक्षा 11वीं की कक्षाएं भी संचालित हो गई हैं।

विद्यालय के उच्चीकरण की खुशी में ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर मंत्री का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- मां नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर SSP मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नैनीताल पुलिस......

इस मौके पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए अनावश्यक रूप से पलायन न करना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हों।

बहुउद्देशीय शिविर में 43 समस्याओं का मौके पर समाधान

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैड़ा ने बहुउद्देशीय शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। शिविर में करीब 350 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से कुल 45 समस्याएं सामने रखी गईं, जिनमें से 43 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  “हम साथ हैं, साथ रहेंगे” के नारों से गूंजा ओखलकांडा, नव निर्वाचित सहकारिता प्रतिनिधियों का हुआ अभिनंदन

जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी लिया। मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसी उद्देश्य से न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें