Ad

भीमताल/नैनीताल: 18.22 करोड़ से बनेगा काठगोदाम–HMT अमृतपुर बाईपास, जाम से मिलेगी राहत: राम सिंह कैड़ा(कैबिनेट मंत्री)

हल्द्वानी/भीमताल: कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। काठगोदाम से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए HMT अमृतपुर तक बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर कुल 18 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे काठगोदाम-रानीबाग मार्ग पर वर्षों से बनी जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

भीमताल विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी क्षेत्र में लंबे समय से भारी जाम की स्थिति बनी रहती थी। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान यहां हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में आयोजित ‘वॉच द कोड’ में इस टीम का रहा दबदबा, 50 हजार जीतकर बनी चैंपियन, देखें रिपोर्ट

मंत्री ने कहा कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काठगोदाम से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए HMT अमृतपुर तक वैकल्पिक बाईपास मोटर मार्ग निर्माण की मांग की थी। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

तीन चरणों में होगा निर्माण कार्य

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जानकारी दी कि बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा—

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में 24 घंटे की कोडिंग जंग शुरू, एरीज निदेशक डॉ. मनीष नाजा रहे मुख्य अतिथि, देखें पूरी अपडेट

प्रथम चरण: पहाड़ कटान के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत

द्वितीय चरण: पार्ट-2 निर्माण कार्य हेतु 4 करोड़ 69 लाख रुपये का शासनादेश जारी

तृतीय चरण: पुल निर्माण के लिए 11 करोड़ 77 लाख रुपये की स्वीकृति, जल्द शासनादेश जारी होगा

उन्होंने बताया कि सभी चरणों की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

जाम से मिलेगी स्थायी राहत

मंत्री ने कहा कि इस बाईपास के निर्माण से काठगोदाम-रानीबाग मार्ग पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कुमाऊँ के लोगों को सुगम और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा समय भी कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- बिंदुखत्ता में रफ्तार का कहर, सब्जी लेकर लौट रहे साइकिल सवार को डंपर ने कुचला, अस्पताल पहुंचते ही.....

मुख्यमंत्री और सांसद का जताया आभार

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने इस परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द जाम की समस्या से राहत मिल सके।

सम्बंधित खबरें