Ad

भीमताल की नेटवर्क समस्या दिल्ली तक पहुंची, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, जाने पूरी अपडेट..

नई दिल्ली/भीमताल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं को मजबूत बनाने की मांग उठाई।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में केंद्र सरकार के सहयोग से एक दर्जन से अधिक बीएसएनएल के 4जी टावर स्थापित किए गए हैं। हालांकि इनमें से कई टावर सैटेलाइट लिंक के माध्यम से संचालित होने के कारण अपेक्षित गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते कई ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा कमजोर या पूरी तरह से अनुपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांव अब भी नेटवर्क विहीन हैं, जिससे ग्रामीणों, छात्रों और स्थानीय व्यवसायियों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री से मांग की कि जिन स्थानों पर नए बीएसएनएल 4जी टावर लगाए गए हैं, उन्हें फाइबर ऑप्टिक लाइन से जोड़ा जाए तथा जहां अब तक नेटवर्क नहीं पहुंचा है, वहां नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएं। साथ ही बीएसएनएल की सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री कैड़ा की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को भीमताल क्षेत्र में संचार सेवाओं का सर्वे कराने और नेटवर्क कनेक्टिविटी को जल्द सुदृढ़ करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन क्षेत्र है। यहां बेहतर मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क उपलब्ध होने से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें