Ad

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, देखें रिपोर्ट:-

उत्तराखंड : इस समय की बहुत बड़ी खबर रुद्रप्रयाग से आ रही है, अलकनंदा नदी में यात्रियों से एक भरी बस गिर गई है, इस हादसे में अब तक एक यात्री की मौत की खबर है, जबकि अभी 11 लोग लापता जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, घटनास्थल पर आपदा राहत बचाव कार्य जारी है,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतिर क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति के शव को भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, और स्थानीय प्रशासन की टीमें समन्वित रूप से राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। संपूर्ण अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि कृपया धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें